रवि रंजन कुमार महेंद्र Bihar gopalganj=ट्रामा सेंटर निरीक्षण के बाद पूर्व विधायक मंजीत सिंह का बयान, कहा– क्षेत्र की सेवा ही रही है प्राथमिकता
बैकुंठपुर स्थित झझवां ट्रामा सेंटर में बुधवार को भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी द्वारा निरीक्षण किए जाने के बाद जदयू के बैकुंठपुर के पूर्व विधायक एवं वर्तमान बरौली विधायक मंजीत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के लिए काम करना ही उनकी सदैव प्राथमिकता रही है।
-
विधायक रहते हुए या न रहते हुए कभी भी पब्लिसिटी हासिल करना उनकी कामना नहीं रही है।
बरौली विधायक मंजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में उनके प्रयास से जिला परिषद की भूमि को स्वास्थ्य विभाग के नाम स्थानांतरित कराया गया था। इसके बाद झझवां ट्रामा सेंटर की स्वीकृति दिलाई गई थी, जिसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा किया गया था। आगे चलकर उसी पहल के परिणामस्वरूप ट्रामा सेंटर अस्पताल का निर्माण संभव हो सका।
उन्होंने कहा कि सत्ता
में न रहते हुए भी उन्होंने ट्रामा सेंटर के लिए आवश्यक संसाधन, उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर लगातार सरकार को विधिवत ज्ञापन सौंपे और संबंधित विभाग को अवगत कराया। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी आश्वासन दिया गया था, जिसके सभी पत्र उनके पास संलग्न हैं और वे इसे सार्वजनिक भी कर रहे हैं।
मंजीत सिंह ने कहा कि एनएच-27 और एनएच-28 पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में ट्रामा सेंटर में पर्याप्त डॉक्टरों और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि दुर्घटना में घायल मरीजों का समय पर और सही इलाज हो सके तथा उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह अस्पताल बरौली और बैकुंठपुर के बीच स्थित है,
उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी उनका प्रयास जारी रहेगा कि ट्रामा सेंटर की सभी समस्याओं का समाधान हो, डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति हो और आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह बहाल कराई जाएं, ताकि बरौली और बैकुंठपुर की देवतुल्य जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बैकुंठपुर विधानसभा की जनता मेरा परिवार मैं उसका ऋणी हूं ता जीवन सेवा करने के लिए मैं अपना जीवन समर्पित कर दूंगाl

