सारण Dig निलेस कुमार थावे मंदिर चोरी कांड की जांच के लिए 72 घंटे में दूसरी बार पहुंचा 35 गिरफ्तार

1001570780.jpg

Ravi Ranjan Kumar Mahendra Midiahaus Bihar gopalganj थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड की जांच तेज, दूसरी बार पहुंचे सारण डीआईजी, 35 संदिग्ध हिरासत में
गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई आभूषण चोरी की घटना को लेकर जांच और तेज कर दी गई है। इस मामले में दूसरी बार सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की गहन समीक्षा की।
चोरी की घटना के खुलासे को लेकर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। डीआईजी निलेश कुमार ने घंटों तक एसआईटी की कार्यप्रणाली और अब तक की प्रगति की समीक्षा की तथा जांच में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मामला आस्था से जुड़ा हुआ है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौके पर मौजूद गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि थावे दुर्गा मंदिर में मां के आभूषण चोरी मामले में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। यह टीम अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। एसआईटी द्वारा बिहार के सारण और सिवान जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसपी ने जानकारी दी कि अब तक इस मामले में 35 लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्ध चोरों की तस्वीरें भी जारी की हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। हालांकि घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।
इधर, चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *