एसडीपीओ राजेश कुमार ने लगाया जनता दरबार, 55 फरियादियों की समस्याएँ सुनीं
Bihar gopalganj=
सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में माझा, बरौली, बैकुंठपुर, महम्मदपुर, सिधवलिया और माधोपुर ओपी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। अधिकतर मामलों का संबंध भूमि विवाद,
-
आपसी तनाव
- खते हुए त्वरित समाधान की मांग की। एसडीपीओ राजेश कुमार ने सभी
-
फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर मामले की जांच 24 घंटे के भीतर पूरी कर उनकी रिपोर्ट फोटो सहित एसडीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और
-
फरियादियों को समय पर न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाए।
दिनभर चले जनता दरबार में कुल 55 फरियादियों की शिकायतें
दर्ज की गईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई मामलों का प्राथमिक स्तर पर समाधान भी किया,
तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न प्रशासनिक समस्याओं से था।
जनता दरबार में उपस्थित हुए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं र
जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई के लिए टीमों को निर्देश जारी कर दिए गए।
एसडीपीओ ने कहा
कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुन उनका त्वरित निवारण करना है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

