रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=Gopalganj देवकुली के पास भीषण सड़क हादसा,
-
गाड़ी के उड़े परखच्चे, ड्राइवर
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 5 बजे उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही एक मालवाही वाहन का ड्राइवर अचानक झपकी में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ों से जोरदार तरीके से टकरा गया, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए
और सड़क पर मलबा बिखर गया।अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में रहने वाले लोग घबरा कर मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत
-
डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और खलासी को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी
हादसा इतना भयावह था कि सड़क किनारे कई वृक्ष जड़ से उखड़ गए।
Gopalganj महम्मदपुर–छपरा रोड स्थित 101 हाईवे पर सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात बहाल
कराने में कड़ी मशक्कत की। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में रफ्तार और झपकी आने को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मौके से मिले सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और नियमित गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं।
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि लगातार यात्रा करने वाले वाहन चालकों को पर्याप्त आराम और सावधानी की आवश्यकता होती है, अन्यथा एक पल की लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

