रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Meghavi Chhatra Bihar ke top 10 shiksha mantri se medal prapt karte पटना Bihar Gopalganj=शिक्षा मंत्री से प्रशस्ति पत्र व मेडल लेती छात्रा
मैट्रिक टॉपर तनु कुमारी को पटना में सम्मानित, सिधवलिया की मेधावी छात्रा ने बढ़ाया जिले का मान
गोपालगंज जिले के
सिधवलिया प्रखंड की मेधावी छात्रा तनु कुमारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 2025 की मैट्रिक परीक्षा में तनु कुमारी ने राज्य में 10वीं रैंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रौशन किया था। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, झाझवा की प्रतिभाशाली छात्रा हैं।
डॉ. राजेंद्र
प्रसाद की जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में छात्रा को मेडल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम
-
में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा डॉ. बी. राजेंद्र सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने टॉपर छात्रों को शुभकामनाएँ दीं।
- की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
सम्मान प्राप्त
करने के बाद तनु कुमारी ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सहयोग को जाता है। आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाने की उनकी इच्छा है।
तनु कुमारी राजेश कुमार गुप्ता की पुत्री हैं और सिधवलिया प्रखंड के पकड़ी गांव की निवासी हैं। उनकी सफलता पर परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षक व ग्रामीणों ने तनु की मेहनत, लगन और अनुशासन

