Bihar Gopalganj किसानों ने बीज वितरण पर लगाई रोक किया हंगामा

1001470801.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=सिधवलिया: किसान भवन में बीज वितरण को लेकर हंगामा,

  • महम्मदपुर पंचायत के किसानों ने जताई नाराज़गी
    बिडीओ भीड़ को समझाते तस्वीर

    सिधवलिया स्थित

      किसान भवन में सोमवार को बीज वितरण को लेकर भारी हंगामा हुआ। महम्मदपुर पंचायत के दर्जनों किसान बीज लेने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पंचायत के लिए निर्धारित बीज का वितरण पहले ही हो चुका है। इस सूचना के बाद किसान आगबबूला हो उठे और कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा करने लगे।

      किसानों का आरोप था कि उन्हें सोमवार को ही बीज वितरण का समय दिया गया था, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद बताया गया कि पूरा बीज पहले ही बांट दिया गया

      है। किसानों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते

      हुए कहा कि अगर वितरण हो चुका था तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। किसानों ने मांग की कि उन्हें एक-एक लाभुक की सूची दिखाई जाए,

      ताकि पता चल सके कि बीज किन-किन लोगों को दिया गया है।

      स्थिति बिगड़ते देख किसानों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार से शिकायत की। बीडीओ ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसानों को आश्वासन दिया कि

    उनकी समस्या को कृषि विभाग तक पहुंचा दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उनके समझाने पर

  • कुछ देर के लिए स्थिति शांत हुई, लेकिन असंतुष्ट किसान देर शाम तक किसान भवन में डटे रहे, जिससे वितरण व्यवस्था बाधित रही।

    किसानों

      का कहना था कि जब तक उन्हें उनका बीज नहीं मिल जाता, तब तक वे किसी अन्य पंचायत का वितरण नहीं होने देंगे। सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि विनय प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत

      कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

      इस बीच प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्यामजी चौहान ने बताया कि महम्मदपुर पंचायत का लक्ष्य 53 क्विंटल का था, जबकि 107 क्विंटल बीज का वितरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड के आधार पर स्थिति की जांच की जा रही है।

      समाचार लिखे जाने तक किसान भवन में किसानों का हंगामा जारी था।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *