रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=सिधवलिया में भारत
सुगर मिल्स ने शुरू किया मोबाइल हेल्थ केयर, ग्रामीणों को मिलेगा द्वार पर इलाज
Gopalganj सिधवलिया
मगध सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट भारत सुगर मिल्स ने सोमवार को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत करते हुए मोबाइल हेल्थ केयर सेवा का शुभारंभ किया। इस मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिल परिसर से महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी, कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह, एवं चिकित्सक डॉ. महेश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक
विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि मिल हमेशा अपने पोषक क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका
-
निभाती रही है। उन्होंने बताया कि मिल मालिक सीएस नोपानी और सीओओ पंकज सिंह की सोच रही है कि ऐसे ग्रामीण, विशेषकर वृद्ध व दिव्यांग मरीज, जिन्हें अस्पताल
- की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से मोबाइल हेल्थ केयर सेवा की शुरुआत की गई है।
इस मोबाइल यूनिट के माध्यम से एक डॉक्टर और कंपाउंडर गाँव–गाँव जाकर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराएंगे। यह सेवा उन ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, जिनके पास स्वास्थ्य सुविधा के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं या आवागमन की समस्याओं के कारण वे नियमित इलाज नहीं करा पाते।
कार्यपालक उपाध्यक्ष
-
तक पहुंचने में कठिनाई होती है, उन्हें उनके घर-द्वार पर ही उपचार
विनोद सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मिल प्रतिबद्ध है। मोबाइल हेल्थ केयर सेवा मिल की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है और भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर बढ़ाने की योजना भी है।
कार्यक्रम में डिस्टिलरी के जीएम प्रदीप शुक्ला, प्रोडक्शन जीएम राकेश गोसाई, स्टोर प्रबंधक राकेश मिश्रा, एचआर रजनीश सिंह, राजीवन पिल्लई सहित कई अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
ग्रामीणों ने मिल के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

