रवि रंजन कुमार महेंद्र midiahaus Bihar gopalganj=थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड के खुलासे की कगार पर पुलिस, मुख्य आरोपी शरीफ साईं गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बेहद करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शरीफ साईं को गि
इससे पहले पुलिस इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों दीपक राय, इज्मामुल अंसारी और गुड्डन साईं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी साजिश पहले से रची गई थी और आरोपी कई दिनों से मंदिर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
गौरतलब है कि थावे दुर्गा मंदिर में चोरी की यह घटना
बीते 17–18 दिसंबर की रात हुई थी। चोरों ने मंदिर में घुसकर माता रानी के मुकुट, हार, चांदी की छतरी सहित अन्य बहुमूल्य आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया था और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त
सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर आरोपियों को एक-एक कर दबोचा। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे कांड का खुलासा किए जाने की संभावना है।
पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।

