रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=महम्मदपुर में बस-डंपर की जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहदुरा स्थित एसएच-90 पर मंगलवार को
घायलों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी निवासी रंजन कुमार, दिलीप कुमार, सुभाष कुमार, मंतोष कुमार, रेखा देवी,
बबीता देवी, सुनीता कुमारी तथा मशरख थाना क्षेत्र के सुमंत कुमार राय, विपिन कुमार बैठा, राजकुमार सिंह, कुसुम कुमारी, दीपू गुप्ता, रामपाल यादव, घोघारी देवी, सुमंत कुमार, बबीता कुवर, दछपरा जिले के चंदन कुमार राय ड्राइवर की स्थिति गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया स्थानीय सभी घायलों को उनके कर्तव्य मार्ग तक भेज दिया गया शामिल हैं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चौकी को एंबुलेंस बनाकर घायलों को महम्मदपुर स्वास्थ्य केंद्र व झझवा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। स्थानीय मुखिया
प्रतिनिधि विनय प्रसाद
ने मौके पर ही कई घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।घायलों की मदद में जुटे ग्रामीण, चौकी बनी एंबुलेंस.....
महम्मदपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद मानवता की मिसाल देखने को मिली। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और बिना देर किए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण एंबुलेंस का इंतजार किए बिना लोगों ने चौकी को ही एंबुलेंस बना दिया। घायल यात्रियों को उसी पर लादकर तेजी से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ग्रामीणों की तत्परता औ
र सहयोग से कई घायलों को समय पर इलाज मिल सका। इस दौरान लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए संकट की घड़ी में मदद का सराहनीय उदाहरण पेश किया।............
घटनास्थल पर ही हुआ प्राथमिक उपचार, मुखिया प्रतिनिधि ने निभाई अहम भूमिका
सड़क हादसे के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनय प्रसाद कुशवाहा ने मानवीय पहल करते हुए घायलों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने घटनास्थल पर ही दर्जनों घायलों का प्राथमिक उपचार (मलहम-पट्टी) किया, जिससे कई लोगों को तत्काल
राहत मिली। जब तक अन्य चिकित्सीय सहायता पहुंचती, तब तक उन्होंने स्वयं स्थिति संभाली और लोगों को उपचार उपलब्ध कराया। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। संकट के समय उनकी सक्रियता ने कई घायलों की पीड़ा कम करने में अहम योगदान दिया l

