Bihar Gopalganj सासामुसा चीनी मिल को दोबारा चालू करने की कवायद तेज, प्रधान सचिव व निरामि ग्रुप के मालिक ने किया निरीक्षण पप्पू पांडे ने गुलदस्ता भेंट किया

1001828406.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=सासामुसा चीनी मिल को दोबारा चालू करने की कवायद तेज, प्रधान सचिव व निरामि ग्रुप के मालिक ने किया निरीक्षण पप्पू पांडे ने गुलदस्ता भेंट किया
गोपालगंज जिले की बंद पड़ी सासामुसा चीनी मिल को पुनः चालू करने की कवायद अब तेज होती दिख रही है। इसी क्रम में आज मिल परिसर में गन्ना विभाग के प्रधान सचिव और निरामि ग्रुप के मालिक दुर्गेश निरामि ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल की वर्तमान स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, भवन संरचना और आवश्यक मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने मिल को जल्द से जल्द चालू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि तकनीकी

  • टीम द्वारा तैयार की जा रही रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आने वाले सत्र में मिल से गन्ना पेराई शुरू होने की

    उम्मीद जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
    निरीक्षण के दौरान किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने भी

      अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समिति के सदस्यों ने प्रधान सचिव और निरामि ग्रुप के मालिक का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया तथा मिल को शीघ्र चालू कराने की मांग दोहराई। स्थानीय विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मिल के चालू होने से न केवल किसानों को बकाया भुगतान में राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
      गौरतलब है कि सासामुसा चीनी मिल लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ रही थी। अब प्रशासन और

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *