Bihar Gopalganj निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

1001863918.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
बैकुंठपुर – जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के प्रदेश जदयू कार्यालय,पटना में दल की सदस्यता ग्रहण करने पर दिघवादुबौली बाजार में जदयूू कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ा, एक-दूसरे को अबीर लगाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जदयू जिला प्रवक्ता अभय पांडेय ने निशांत कुमार को दल का प्राथमिक सदस्य बनने एवं पार्टी ज्वाइन करने पर हर्ष व्यक्त किया एवं कहा कि दल,पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से हीं मुख्यमंत्री जी से एवं दल

    की बैठकों में यह मांग हम कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर की जाती थी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं दल के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर निशांत कुमार ने पार्टी संगठन से जुड़ने का निर्णय लेने पर कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
    वहीं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू के जिला उपाध्यक्ष संतोष दास ने कहा कि
    आज से पार्टी संगठन में निशांत युग का शुभारंभ हो गया,निशांत कुमार दल की जिम्मेदारी लेकर संपूर्ण बिहार में दौरे पर निकलेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों एवं दल कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी हौसलाफजाई करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से दल संगठन के लिए फीडबैक लेंगे।
    उनके दल में शामिल होने से दल, कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी।
    मौके पर प्रमुख रूप

  • से डा.प्रिंस कुमार ,मुकुन सिंह,डा. हरेंद्र सिंह,मो रिजवान,सोनू सिंह,अंकेश पाठक,बच्चा सिंह,रवि दास,उमेश्वर पांडेय,अजय पटेल,डा. उपेंद्र सिंह,ए आर रहमान पप्पू,अजय यादव,विजय सोनी,अमीर सहनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *