रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=ताड़ी बेचकर चलता था परिवार, सड़क हादसे में मौत के
सिधवलिया। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के आजवीनगर पंचायत के बिलरपुर गांव निवासी बिक्रमा राम की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई, लेकिन घटना की जानकारी देर रात किसी को नहीं हो सकी। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो सड़क किनारे उनका शव पड़ा देख सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान स्वर्गीय रामनाथ राम के 52 वर्षीय पुत्र बिक्रमा Ram के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, वे ताड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन के बाद परिवार के सामने रोजी
-
-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर
-
अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन सोनी,
जिला परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार दीपू तथा मुखिया जब्बार अली सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

