रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Gopalganj Bihar= सिधवलिया थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सिधवलिया थाना क्षेत्र के
खजुरिया गांव में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से
-
इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोबर खातून के रूप में हुई है, जो अमृत महिला अलाउद्दीन अंसारी की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
- कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। गांव में इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है। थाना अध्यक्ष श्याम देव झा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है
बताया जा रहा है कि मृतका का पति विदेश में रहता है और महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने घर के अंदर महिला को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के

