Bihar Gopalganj कार एक्सीडेंट में पत्नी और बच्चे की मौत पति और दो बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे गोपालगंज के रहने वाले मध्य प्रदेश में हादसा

1002135933.jpg

Bihar Gopalganj Midiahaus rima kumai मध्य प्रदेश/ गोपालगंज= सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोपालगंज सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया बथान टोला गांव की एक

  • महिला और उसकी पुत्री की मध्य प्रदेश के रतलाम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान खजुरिया बथान टोला निवासी विक्की सिंह की पत्नी 34 वर्षीय रानी कुमारी और उनकी 12 वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, विक्की सिंह सूरत में काम करते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। कुछ दिन पहले वे घर

      आए थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी, बेटी तथा दो पुत्रों प्रीतम कुमार (10 वर्ष) और पीयूष कुमार (5 वर्ष) के साथ निजी कार से सूरत लौट रहे थे। रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ओवरब्रिज पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

      हादसे में गंभीर रूप से घायल रानी कुमारी की मौत रविवार को अस्पताल में हो गई, जबकि इलाज के दौरान सोमवार को दीपा कुमारी ने भी दम तोड़ दिया। विक्की सिंह सहित

    दोनों पुत्र घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजन रतलाम पहुंच गए हैं और शव लेकर गांव लौट र

  • हे हैं। मां-बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *