Bihar Gopalganj चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद के साथ अगरबत्ती बिक्री पर रोक

1001870578.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद के साथ अगरबत्ती बिक्री पर रोक
गोपालगंज में चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में थावे दुर्गा मंदिर न्याय समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि मंदिर परिसर में प्रसाद के साथ अगरबत्ती की बिक्री पर रोक रहेगी। प्रशासन का कहना है कि इससे मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

  • साथ ही मंदिर के अंदर केवल दो अधिकृत पंडितों को ही पूजा-अर्चना करने की अनुमति दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराया जा सके।
    जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया

      । साथ ही पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
      बैठक में यह भी तय किया गया कि मंदिर परिसर में किसी भी तरह की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता होगी।
      प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में निर्धारित नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में

        प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक मां दुर्गा के दर्शन कर

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *