Gopalganj सिधवलिया में शांति समिति की बैठक प्रशासन से जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील

1001423077.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=सिधवलिया और महम्मदपुर थाना परिसरों में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी प्रीतीलता ने की। चुनाव संपन्न होने के बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखें। बैठक में राजद और बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सिधवलिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सोमदेव झा, जबकि महम्मदपुर में थाना अध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

दोनों जगहों पर गणेश सिंह, रामबाबू चौहान, मुखिया प्रतिनिधि विनय प्रसाद कुशवाहा, मोहन प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता प्रभु गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था में सहयोग देने

  • की अपील की। सिधवलिया थाना अध्यक्ष सोमदेव झा ने लोगों से अपील की आपसी सौहार्द बना कर रखें बेवजह सोशल साइट
  • पर विवाद ना करें। पुलिस का सहयोग ले कानून को हाथ में ना ले कोई भी समस्या हो डायरेक्ट संपर्क करें पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार है।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *