Gopalganj एसपी ने अचानक थाने में पहुंचे 1 साल का लेखा-जोखा लेने लगे पुलिस के हाथ पांव सूजने लगे

1001639428.jpg

गोपालगंज: एसपी ने भोरे थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेख

सुधार और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
गोपालगंज जिले के भोरे थाना का वार्षिक निरीक्षण मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर का गहन अवलोकन करते हुए थाने में संधारित सभी अभिलेखों, पंजियों एवं रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। इस दौरान अभिलेखों के संधारण में कई प्रकार की त्रुटियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र सुधारने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
एसपी अवधेश दीक्षित ने निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अनुसंधान में तेजी लाने, साक्ष्य संकलन को मजबूत करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का निपटारा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, रात्रि गश्ती,

अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती बढ़ाई जाए तथा आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार और त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा,

    अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन संधारण और कार्यालय व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी बल दिया।
    निरीक्षण के मौके पर हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आनंद मोहन गुप्ता सहित भोरे थाना के कई पु

  1. लिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद पुलिस पदाधिकारियों में कार्यप्रणाली सुधार और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर सक्रियता देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *