Gopalganj=
सिधवलिया प्रखंड के कुशहर गांव स्थित काली स्थान के प्रांगण मे श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी श्री राम का पटाखा लेकर भक्तों का अभिवादन किया जो कुशहर से निकलकर गोपालपुर,पिपरा, काशी टेंगराही,हरपुर टेंगराही, खोरमपुर होकर डुमरिया नारायणी नदी मे जल भर कर पुनः यज्ञस्थल तक लौटी l कलश यात्रा मे हाथी घोड़े और गाजे बाजे एवं सिँहे भव्य आकर्षण के केंद्र बने रहे l श्रद्धालुओं के जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे से पुरा प्रखंड क्षेत्र गूंज उठा था l कलश यात्रा मे 2101 कन्याओं ने कलश मे जल भरकर यज्ञ मंडप मे रखी l आचार्य हरेंद्र मिश्र और चंदन पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को शुभ मंडप पूजन,मंगलवार को अधिवास प्राण प्रतिष्ठा व नगर भ्र
मण,बुधवार को अखंड अष्टयाम तथा गुरुवार को पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा l मौक़े पर,भूषण कुमार,रामकुमार,नितेश,अरुण,पप्पू कुमार सहित अन्य श्रद्धालू शामिल थे l

