Bihar Gopalganj=बैकुण्ठपुर विधानसभा में विधायक मिथिलेश तिवारी की आभार यात्रा, जनता को दिया धन्यवाद, समस्याओं का मौके पर समाधान
Gopalganj बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के हकाम एवं रेवतिथ पंचायत में लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री तिवारी जी द्वारा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के उपलक्ष्य में भव्य आभार यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह
-
जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
- बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। विधायक श्री तिवारी ने उपस्थित जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। सड़क, बिजली, पानी, राशन, आवास, पेंशन समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी बातें रखीं। विधायक ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए, वहीं कुछ मामलों को प्राथमिकता सूची में शामिल कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री तिवारी ने कहा कि बैकुण्ठपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने
-
जिस भरोसे के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरने के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने की अपील की।
इस आभार यात्रा
आभार यात्रा के दौरान
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, बीस सूत्री सदस्य चंदन सोनी, श्री रामनरेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, महामंत्री अंशु कुमार पांडेय, राजकिशोर चौहान, सचितानंद राय, म
नोज सिंह, दीनानाथ महतो, मंटू सिंह, विक्रमा गोड़, अनिल सिंह, राकेश सिंह, सरपंच आबोध सिंह, पैक्स अध्यक्ष भूषण सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और
उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जनता ने विधायक श्री तिवारी के प्रति विश्वास जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

