रवि रंजन कुमार महेंद्र midiya haus Bihar Gopalganj बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा शुरू, गोपालगंज में 35 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई पहली शिफ्ट
#BiharExam के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई। गोपालगंज जिले में भी परीक्षा को लेकर सुबह से ही हलचल देखी गई। जिले में बनाए गए 35 परीक्षा केंद्रों पर पहली शिफ्ट के परीक्षार्थी समय से पहले ही पहुंच गए थे। सुरक्षा और अनुशासन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
पहली शिफ्ट की परीक्षा में छात्र-छात्राएं बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स और म्यूजिक विषय की परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं अभिभावक भी बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्रों के आसपास मौजूद रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्रों की सघन जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।
प्रशासन की ओर से
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और केंद्राधीक्षक तैनात किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी परीक्षा कक्षों की निगरानी की जा रही है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
पहली शिफ्ट के बाद कुछ ही देर में दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने वाली है, जिसे लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकलकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
छात्रों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ-साथ हल्का तनाव भी देखा गया, हालांकि अधिकांश छात्रों ने तैयारी अच्छी होने की बात कही। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा केसफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सदर एसडीपीओ प्रांजल
- कुमार ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एग्जाम
#BiharBoard #Exam #LatestNews

