Bihar Gopalganj शेर व टेरूआ में राज्यस्तरीय महोत्सव की मांग, विधायक मिथिलेश तिवारी मिथिलेश तिवारी ने

1001825447.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=शेर व टेरूआ में राज्यस्तरीय महोत्सव की मांग, विधायक मिथिलेश तिवारी ने सरकार को लिखा पत्र
गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत शेर पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा पुरुषोतम नाथ मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष “पुरुषोतम नाथ महोत्सव” आयोजित कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

    इस संबंध में मिथिलेश तिवारी ने राज्य सरकार से पहल करने का आग्रह किया है।
    विधायक ने कहा कि बाबा पुरुषोतम नाथ मंदिर क्षेत्र का प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यदि सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से महोत्सव का आयोजन कराया जाए तो न केवल धार्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
    इसी कड़ी में उन्होंने

  1. बैकुंठपुर प्रखंड के टेरूआ (बंगरा) स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मीसखी मंदिर परिसर में पौष पूर्णिमा के अवसर पर “लक्ष्मीसखी महोत्सव” को राज्यस्तरीय स्वरूप देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु
      जुटते हैं और मेला जैसा दृश्य होता है।
      विधायक ने सरकार से दोनों धार्मिक स्थलों के समुचित विकास,

सड़क, प्रकाश, पेयजल व सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा महोत्सवों को सरकारी कैलेंडर में शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और गोपालगंज जिले को धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। विधानसभा में इस मुद्दे को विधायक ने उठाया और सरकार का ध्यान बैकुंठपुर विधानसभा में पर्यटन के मानचित्र पर यह कदम जहां जनता इसका स्वागत करती जैसे ही यह खबर मीडिया के माध्यम से जनता के पास पहुंचे जनता ने विधायक मिथिलेश तिवारी का धन्यवाद किया और कहा कि जीता कर सदन में भेजा गया है, विकास रोजगार और गुड गवर्नेंस के साथ राम राज्य की स्थापना बैकुंठपुर विधानसभा में होगी ।जनता समृद्ध होगी भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी रोजगार के संसाधन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *