रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=गोपालगंज के मंगल सिंह हाई स्कूल में घुसकर पूर्व छात्रों का हमला, प्रिंसिपल-शिक्षकों से मारपीट; छात्र-शिक्षक धरने पर
गोपालगंज जिले के
गोपालपुर स्थित मंगल सिंह हाई स्कूल, रतनपुरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ पूर्व छात्र और असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में घुस आए और प्रिंसिपल तथा शिक्षकों के साथ मारपीट करने लगे। पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के विरोध में स्कूल के छात्र और शिक्षक पढ़ाई छोड़कर धरने पर बैठ गए हैं और जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पढ़ाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कक्षा में पत्थर फेंके, जिससे दो छात्र घायल हो गए। जब शिक्षकों और प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में दहशत का माहौल बन गया। घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में आक्रोश है। छात्रों का कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी
-
और स्कूल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे कक्षाओं में वापस नहीं लौटेंगे। शिक्षकों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्कूल परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई
सूचना मिलने पर

