रवि रंजन कुमार महेंद्र ,Midia haous गोपालगंज में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
गोपालगंज। मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी एसपी विनय तिवारी ने मोहम्मदपुर चौक छपरा रोड स्थित त्रिगुण मार्केट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
बताया गया कि बुधवार को एसएच-90 बगिस मोड़ पर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि अंदर बैठे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पूरे संगठित गिरोह का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के लड़ौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार, पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांव निवासी तबरेज आलम, जगती जमुनिया निवासी मुन्ना कुमार यादव, मुजफ्फरपुर जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के परसा गोप गांव निवासी लक्ष्मण राय तथा मोतिहारी जिले के बजरंग थाना क्षेत्र के चौरिया निवासी मनोज राय के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के वाहन और उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री में एक स्कॉर्पियो, चार बोलेरो, तीन मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप, तीन प्रिंटर मशीन, एक इनवर्टर, एक बैटरी, चार मोबाइल, 50 फर्जी नंबर प्लेट, स्मार्ट कार्ड तथा एक गैस कटर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र कुमार की निशानदेही पर उसके गैरेज से तीन बोलेरो और तीन मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया गया। वहीं गिरोह के एक अन्य सदस्य सुरेश कुमार को मुजफ्फरपुर के पास से पकड़ा गया, जिसके पास से एक और चोरी का वाहन बरामद हुआ।
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह है, जो खासकर रात के समय सक्रिय रहता था। जब लोग अपने घरों में सोए रहते थे, तब यह गिरोह बोलेरो समेत अन्य वाहनों की चोरी करता था। चोरी के बाद गाड़ियों का चेचिस नंबर बदल दिया जाता था, फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे और नंबर प्लेट भी बदल दी जाती थी। इसके बाद इन वाहनों को झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बेच दिया जाता था।
उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है तथा इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई के लिए एसपी विनय तिवारी ने सिधवलिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार को 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद, सिधवलिया थाना अध्यक्ष सोमदेव झा, माझा थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार तथा टेक्निकल सेल की टीम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहना की, जिन्होंने इस ऑपरेशन को सफल बनाया। साइबर डीएसपी अवंतिका इंस्पेक्टर संतोष कुमार और रामबाबू कुमार साहित्य अन्य पुलिस गण उपस्थित रहेl इस दौरान चोरी के वहां चौक पर देखने के लिए लोगों का हुजूम उमर पाड़ा देखते हैं देखते लोगों ने अपना-अपना गाड़ी नंबर और प्लेट की जांच शुरू कर दी सपा की इस पहल की जनता सहन कर रही है जनता कह रही थी रात के अंधेरे में हुई चोरी का दिन के उजाले में खुलासा कर पुलिस ने जनता के बीच अपना विश्वास बढ़ा दियाl
Bihar Gopalganj गोपालगंज में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

