Bihar gopalganj बैकुण्ठपुर में औद्योगिक क्षेत्र व सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर मंत्री से मिले विधायक मिथिलेश तिवारी

1001740983.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Patna= बैकुण्ठपुर में औद्योगिक क्षेत्र व सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर मंत्री से मिले विधायक मिथिलेश तिवारी
पटना BJP Bihar
बिहार सरकार के माननीय उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से सचिवालय स्थित उनके कक्ष में भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े अहम मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बैकुण्ठपुर विधानसभा अंतर्गत फ़ैज़ुलाहपुर क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने तथा पथ निर्माण विभाग की तीन प्रमुख सड़कों—बनौरा–पकहा, झझवाँ–सिधवलिया और सिधवलिया–बलडीहा—के चौड़ीकरण सहित निर्माण कराने का अनुरोध किया।
विधायक मिथिलेश तिवारी

  • ने कहा कि फ़ैज़ुलाहपुर को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए जाने से स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधों की स्थापना होगी, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बावजूद उद्योगों का अभाव है, जिसे दूर करना अत्यंत आवश्यक है।
    इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जर्जर और संकरी सड़कों की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने कहा कि बनौरा–पकहा, झझवाँ–सिधवलिया और सिधवलिया–बलडीहा सड़कें क्षेत्र की जीवनरेखा हैं। इन सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ निर्माण से आवागमन सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण इलाकों का शहरी क्षेत्रों से बेहतर संपर्क
  • स्थापित होगा।
    मुलाकात के दौरान विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “उद्योग धंधे लगेंगे तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और
    सड़के चौड़ी होंगी तो विकास दौड़ेगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।
    मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विधायक द्वारा रखे गए प्रस्तावों को गंभीरता से
    सुना और संबंधित विभागीय प्रक्रियाओं के तहत आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को बैकुण्ठपुर विधानसभा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *