रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house BJP Bihar Gopalganj Bihar Gopalganj =
Bihar18news बीजेपी सदर विधायक का कुसुम देवी गोपालगंज में भावुक हुईं सदर विधायक कुसुम देवी, टिकट कटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फफक कर रोईं – कहा, “बीजेपी ने मेरे परिवार के साथ धोखा किया”
गोपालगंज, बिहार – विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जिले की राजनीति में बड़ा भावनात्मक मोड़ आया है। सदर विधानसभा की वर्तमान विधायक कुसुम देवी का भाजपा
-
से टिकट कटने के बाद आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फफक-फफक कर रोते हुए पार्टी से अपनी गहरी नाराजगी जताई। कुसुम देवी ने कहा, “पति के निधन के बाद मेरे पास चलने की भी शक्ति नहीं थी,
- लेकिन जनता ने मुझे सहारा दिया, मुझे हिम्मत दी। मैंने जनता की सेवा को अपना धर्म माना, लेकिन आज बीजेपी ने मेरे परिवार को धोखा दिया।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल भावुक हो गया। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उपस्थित लोग भी उस दृश्य से गहराई से प्रभावित हुए। कुसुम देवी ने कहा कि उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक किया, जनता के बीच रहकर काम किया, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनके समर्पण की अनदेखी कर दी।
उनके बेटे ने भी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने कहा, “मैं एक सफल फैक्ट्री चला रहा था, लेकिन पिता के निधन के बाद मां का सहारा बनने के लिए सब कुछ छोड़ दिया। जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया, लेकिन आज हमें अपमानित किया गया है।” उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े तो मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें सांत्वना दी।
भावनाओं से भरी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कुसुम देवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे जनता का साथ नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने संकेत दिया कि वे अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी और जनता के न्यायालय में जाकर सच्चाई सामने रखेंगी।

