बदल गया MDM का मेन्यू, अब किस दिन क्या मिलेगा, शिक्षा विभाग ने सबकुछ बताया.

Bihar के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना में अब स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में सिर्फ एक दिन शनिवार को खिचड़ी मिलेगी।

साथ ही सोमवार और गुरूवार दिन के मेन्यू में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने राज्यभर के प्रारंभिक स्कूलों के लिए नया मेन्यू बनाया है, जो 15 फरवरी से लागू होगा।

दरअसल, राज्यभर के प्रारंभिक कक्षा के तकरीबन डेढ़ करोड़ बच्चों को लजीज व्यंजन परोसने को लेकर किये गये इस बदलाव की सूचना मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को गुरुवार को पत्र जारी कर दी है।इसमें यह साफ़ कहा गया है कि बच्चों को अब मात्र एक दिन खिचड़ी दी जाएगी। इसके साथ ही सोमवार और गुरूवार को अब नए तरह की खाना बच्चों को दी जाएगी।

अब-तक के मेन्यू के अनुसार बच्चों को सप्ताह में दो दिन शनिवार और बुधवार को खिचड़ी दी जाती है। लेकिन, नए मेन्यू में बुधवार को अब चावल और लाल चने की सब्जी बच्चों को दी जाएगी। खिचड़ी नहीं दी जाएगी। चने में थोड़ी मात्रा में आलू भी मिले होंगे। मेन्यू में एक और बड़ा बदलाव करते हुए शुक्रवार को बच्चों को दिया जाने वाला पुलाव और काबुली चने के छोले को हटा दिया गया है। बच्चों द्वारा इसे पसंद नहीं किये जाने के कारण इसमें बदलाव करते हुए शुक्रवार को 15 फरवरी से चावल और लाल चने की सब्जी दी जाएगी। इसके साथ ही शुक्रवार को एक अंडा अथवा मौसमी फल अलग से बच्चों को दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *