Gopalganj 15 उपभोक्ताओं के कटे बिजली कनेक्शन

1001450256.jpg

Media house Bihar Gopalganj=गोपालगंज थावे के हरपुर गांव में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन

  • गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के हरपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को बकायेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बढ़ते बिजली बकाया

    और उपभोक्ताओं की लापरवाही को देखते हुए विभाग ने गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो हज़ार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की जांच की गई और बकाया राशि नहीं चुकाने पर कुल 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

    थावे के कनीय अभियंता (जेई) अविनाश कुमार ने बताया कि लगातार नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद कई उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। मजबूरी में विभाग को छापेमारी कर कठोर कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर बिजली चोरी और बिल बकाया को रोकने का प्रयास करता है ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    छापेमारी टीम में बिजली मिस्त्री धर्मेंद्र मांझी, श्याम कुमार सिंह,

  • जितेंद्र प्रसाद और सोनू कुमार समेत कई कर्मचारी शामिल थे। टीम ने पहले उपभोक्ताओं को बिल बकाया की जानकारी दी, उसके बाद नियमानुसार उनके कनेक्शन काट दिए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि जमा करने पर उपभोक्ताओं के क

      नेक्शन पुनः बहाल कर दिए जाएंगे।

      विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और किसी भी उपभोक्ता को बिना बिल चुकाए बिजली उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने

    • लोगों से अपील की है कि वे समय पर बिल भुगतान करें ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। इस कार्रवाई से गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है और कई उपभोक्ता अब समय पर बिल जमा करने की तैयारी कर रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *