Gopalganj संवेदनशील बुथो का निरीक्षण करते एसपी

1001373829.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar18 News
Bihar
Gopalganj
sanvedanshil botth Bihar Gopalganj=निरीक्षण एसपी सख्त निर्देश में बिहार विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने जिले के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। एसपी अवधेश दीक्षित ने आम जनता से बातचीत कर मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता और स्थानीय स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *