मिथिलेश तिवारी को मिला शिवराज सिंह चौहान का साथ सलेमपुर में बनेगा पुल

1001341142.jpg

Raviranjan kumar Mahendra
Media house शिवराज सिंह चौहान Bihar Gopalganj=शिवराज सिंह चौहान का हाथ मिथिलेश तिवारी के साथ जीत के साथ बनेगा सलेमपुर पूल का होगा निर्माण। बड़ी घोषणा की गई। गोपालगंज बैकुंठपुर

    बिधान सभा के के बरहीमा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनाइए, जंगल राज को लौटने मत दीजिए, नहीं तो राज्य फिर वर्षों पीछे चला जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई है। लालू यादव के शासनकाल में बिहार में जंगल राज था — सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं, विद्यालय चरवाहा स्कूल बन गए थे, चारा घोटाला हुआ, महिलाओं की सुरक्षा खत्म थी और शिक्षा चौपट हो गई थी।

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा बैकुंठपुर विधानसभा से मिथलेश तिवारी को जीताये सलेमपुर पुल का निर्माण होगा गोपालगंज से चंपारण की दूरी घटेगा। लोगो को रोजगार मिलेगा पर्यटक स्थल का निर्माण होगा। धार्मिक स्थल पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होंगे।

    चौहान ने कहा कि

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद बिहार में शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। “अब महिलाएं अबला नहीं, सबला बन गई हैं,” उन्होंने कहा।

      उन्होंने खुद को “

    1. बिहार का मामा” बताते हुए कहा कि “मैं अतिथि नहीं, सेवक बनकर आया हूं। मामा और भांजे-भांजी का रिश्ता प्यार और विश्वास से भरा होता है।” उन्होंने बिहार की छठ परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि “छठ व्रत से ही बिहार ने पूरी दुनिया को आस्था और अनुशासन का संदेश दिया है।”

      केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठे वादों के सहारे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे और निर्णायक नेता हैं — उन्होंने आतंक का खात्मा कर दिखाया,” चौहान ने कहा।

      उन्होंने विश्वास जताया कि “नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार पुनः बनेगी तो बिहार में विकास, सामाजिक न्याय और

    रोजगार की नई दिशा तय होगी।”

    सभा को राज्य मंत्री हरि सहनी, पूर्व सांसद संजय पासवान, भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, रामबाबू चौहान समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
    सभा की अध्यक्षता

    भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी (मंटू गिरी) ने की, जबकि संचालन विधानसभा चुनाव प्रभारी राजू सिंह ने किया।
    सभा में भारी जनसमूह की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *