मीनापुर में शौचालय की टंकी में गिरने से मजदूर की मौत.

मीनापुर (मुजफ्फरपुर)। थाना क्षेत्र के वासुदेव छपरा टोले गढ़मा के एक मजदूर की शौचालय की टंकी में गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

मृतक की पहचान वासुदेव छपरा टोले गढ़मा निवासी स्व. जोगेंद्र पंडित के पुत्र भोला पंडित (41) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। भोला पंडित अपने परिवार का इकलौता उपार्जन करने वाला था। वह घर का इकलौता चिराग था। आसपास के लोग उसे सांत्वना दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *