Bihar Gopalganj सीमरन शेराज ने इंटर साइंस में मारी बाजी, क्षेत्र में खुशी की लहर

1001916865.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=सीमरन शेराज ने इंटर साइंस में मारी बाजी, क्षेत्र में खुशी की लहर
गोपालगंज जिले के

सिधवलिया प्रखंड क्षेत्र में इंटरमीडिएट साइंस के परिणाम घोषित होते ही छात्रों की शानदार सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न गांवों के छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
महम्मदपुर निवासी

    सिराजुद्दीन अंसारी की पुत्री सीमरन शेराज ने इंटर साइंस परीक्षा में 383 अंक (82 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की। सीमरन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर आईआईटी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करना

      चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में गर्व की भावना देखी जा रही है।
      अमरपुरा गांव के छात्र रौनक राज ने 385 अंक (80 प्रतिशत) हासिल कर सफलता प्राप्त की। रौनक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि उनका सपना आईएएस बनकर समाज की सेवा करना है।
      वहीं महम्मदपुर निवासी अनुराग कुमार, पिता मनोज सिंह, ने धर्मदेव इंटर कॉलेज शेर से 413 अंक (83 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। अनुराग की इस उपलब्धि से उनके परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। उनके पिता ने बताया कि अनुराग आगे चलकर आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
      तीनों छात्रों की इस सफलता से उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में

    • गर्व और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *