रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Gopalganj अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव को भावभीनी विदाई
सिधवलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित कर अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर
-
प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, छाता, सूटकेस सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण भास्कर ने उन्हें मृदुभाषी, सरल और कर्तव्यनिष्ठ बताया। बीडीओ ने शायरी सुनाकर माहौल भावुक कर दिया, वहीं विद्युत कनीय अभियंता सारिक आशीर ने गीत प्रस्तुत किया। विभिन्न अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवा पंचायत सचिवों ने उन्हें
अपना मार्गदर्शक बताते हुए आशीर्वाद लिया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद

