रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj upmukhymantri ke helicopter Mein takniki khami Hawa Mein Ud raha hai helicopter तकनीकी खराबी से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर देर तक आसमान में घूमता रहा, सभा स्थल पर उमड़ी भीड़
Bihar Gopalganj=गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के राजापट्टी कोठी में मंगलवार को भाजपा की विजय संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय पर सभा स्थल के ऊपर पहुंचा, लेकिन अचानक तकनीकी खराबी आने से लैंडिंग नहीं हो सकी। हेलीकॉप्टर काफी देर तक सभा स्थल के ऊपर आसमान में चक्कर लगाता रहा, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं
मौके पर मौजूद पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आई है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जल्द ही लैंडिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और उपमुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।” इस दौरान सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग उत्साहित होकर सम्राट
-
चौधरी की झलक पाने का इंतजार कर रहे थे।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सिधवलिया पुलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं

