राजद विधायक प्रेम शंकर यादव 15 को करेंगे नामांकन कार्यकर्ताओं में उत्साह

1001284386.jpg

Raviranjankumar Mahendra
Media house
Bihar18news
Bihar
Gopalganj
election2025
Baykunnthpur

राजद विधायक का नामांकन राजद विधायक प्रेम शंकर यादव 15 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, समर्थकों में उत्साह

Bihar Gopalganj=गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वर्तमान विधायक प्रेम शंकर यादव

    आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। उनका नामांकन 15 अक्टूबर 2025, बुधवार को समाहरणालय, गोपालगंज में निर्धारित किया गया है। इस मौके पर जिलेभर से

बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

राजद जिला उपाध्यक्ष पिंटू पांडेय ने बताया कि नामांकन के दिन कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर रहेगा और प्रेम शंकर यादव के समर्थन में विशाल जनसमूह

समाहरणालय तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर के लाल कहे जाने वाले प्रेम शंकर यादव को गरीबों, किसानों और आम जनता के बीच उनकी सरलता, जनसंपर्क और सेवा भावना के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।

पिंटू पांडेय ने आगे कहा कि यह नामांकन केवल एक औपचारिक

    प्रक्रिया नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और सेवा की निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं

    और समर्थकों से अपील की कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पार्टी की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करें।

    राजद

  • कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा है कि प्रेम शंकर यादव की लोकप्रियता और क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए इस बार भी राजद को बैकुंठपुर सीट पर मजबूत बढ़त मिलने की संभावना है। नामांकन दिवस को पार्टी कार्यकर्ता “जनसेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *