मिजोरम में गोपालगंज के हाइड्रा ऑपरेटर की रेलवे निर्माण कार्य के दौरान पलटी हाइड्रा ऑपरेटर की मौत

1002216584.jpg

Midiahaus rima kumai Bihar/मिजोरम में हाइड्रा क्रेन पलटने से Gopalganj के युवक की मौत, कंपनी पर अमानवीय व्यवहार का आरोप

मिजोरम के सायरांग रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा क्रेन

  • पलटने से गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी 35 वर्षीय टुन्ना अंसारी की मौत हो गई। वह निर्माण कंपनी में हाइड्रा क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।

    पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, nullजहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। जनाजे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

    गोपालगंज जानकारी के अनुसार, टुन्ना अंसारी 35 वर्षीय की मिजोरम के सायरांग रेलवे स्टेशन निर्माण परियोजना में ABCI कंपनी के तहत हाइड्रा क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। निर्माण कार्य के दौरान अचानक हाइड्रा क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को

    घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सूचना पत्र परिजन की घटना स्थल पर पहुंचेl इसके बाद पार्थिव शरीर

      पैतृक गांव दुबौली लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनाजे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

      मृतक के छोटे भाई आजाद अंसारी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कंपनी ने शव के साथ सम्मानजनक व्यवहार

  • नहीं किया और अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मजदूर अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए दूर-दराज राज्यों में काम करने जाते हैं, लेकिन दुर्घटना होने पर उनके परिवारों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। परिजनों ने हादसे की

  • निष्पक्ष जांच, मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *