रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वेक्षण के सत्यापन के लिए
-
सिधवलिया प्रखंड में 39 कर्मियों का दल गठित
- र्वेक्षित परिवारों के सत्यापन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार ने सर्वेक्षित परिवारों के सत्यापन के लिए एक विशेष दल का गठन किया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आवास सह सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र में कुल 10,855 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इन सभी परिवारों के आंकड़ों की पुनः जांच और सत्यापन के लिए प्रत्येक पंचायत में एक-एक पर्यवेक्षक एवं दो-दो सहायक की नियुक्ति की गई है। इस प्रकार सभी 13 पंचायतों में कुल 39 प्रखंडकर्मियों की टीम गठित की गई है।
उन्होंने बताया कि गठित दल को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी सर्वेक्षित परिवारों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सत्यापन के दौरान पात्र एवं अपात्र परिवारों की स्पष्ट पहचान की जाएगी, ताकि प्रधानमंत्री आवासयोजना का लाभ सही लाभुकों तक पहुंच सके।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-
सिधवलिया प्रखंड के कुल 13 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सह सर्वेक्षण 2024 में स
