रवि रंजन कुमार महेंद्र
-
स्टेडियम में आयोजित होना था, लेकिन खराब
मौसम के कारण
वे कार्यक्रम में सीधे शामिल नहीं हो सके। इसके चलते उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने गोपालगंज की जनता और जिले के एनडीए समर्थकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और कहा कि मौसम की बाधा के बावजूद उनका जनसमर्थन अभूतपूर्व है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बिहार के विकास के लिए चल रहे योजनाओं का उल्लेख किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और बिहार में भी विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में एनडीए को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। कार्यक्रम में जिले के एनडीए समर्थक और स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अमित शाह के वर्चुअल संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना।

