रविरंजन कुमार महेंद्र Midia haous Bihar gopalganj=गोपालगंज में CCTNS प्रणाली को मजबूत करने के लिए एसपी का सघन निरीक्षण अभियान
गोपालगंज जिले में
पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी द्वारा निरीक्षण अभियान जारी है। मंगलवार को एसपी ने महम्मदपुर थाना एवं बैकुंठपुर थाना का निरीक्षण कर वहां संचालित CCTNS से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानों में किए जा रहे डेटा एंट्री, पुराने व नए मामलों के रिकॉर्ड अपडेट, ऑनलाइन केस मैनेजमेंट, एफआईआर अपलोडिंग तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की गहन जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी मामलों का विवरण समयबद्ध एवं शुद्ध
-
रूप से CCTNS पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है या नहीं। साथ ही, लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।
- CCTNS के माध्यम से विभिन्न राज्यों और जिलों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान संभव है, जो अपराध नियंत्रण में सहायक सिद्ध होता है। एसपी ने पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनने और नियमित प्रशिक्षण लेने की भी सलाह दी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि CCTNS में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोपरि है तथा भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।
एसपी अवधेश दीक्षित ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि CCTNS कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-
उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे स्वयं नियमित रूप से CCTNS कार्यों की निगरानी करें और तकनीकी कमियों को समय रहते दूर करें। एसपी ने कहा कि CCTNS आधुनिक पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण आधार है, जिससे न केवल अपराध और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी संभव होती है, बल्कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति भी आती है।
उन्होंने यह भी कहा कि

