Media house Bihar Gopalganj,=सुपौली गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने शुरू की जांच, क्षेत्र में तनाव का माहौल
(गोपालगंज)सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली बसंती देवी पर शुक्रवार को उसी गांव के पांच लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब बसंती देवी विवादित जमीन के पास पहुंची थीं। तभी धनंजय प्रसाद, विद्या प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, सुमन देवी सहित पांच लोगों ने मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
मारपीट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को
तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
दरोगा अंकित कुमार पासवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढ़ने पर यह घटना सामने आई। बसंती देवी ने दिए अपने लिखित बयान में बताया कि आरोपितों ने उन्हें जानबूझकर घेरकर हमला किया और गंभीर चोटें पहुंचाईं।
पीड़िता के बयान
-
के आधार पर पुलिस ने सभी पांच आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटना स्थल का मुआयना कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे विवाद की सच्चाई सामने आ सके।
- मामला गांव में लंबे समय से चल रहे आपसी रंजिश और भूमि विवाद से जुड़ा है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
इस घटना से सुपौली
अधिकारियों के अनुसार, यह
गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन को लेकर इस क्षेत्र में अक्सर विवाद होते रहते हैं, लेकिन इस बार घटना ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
