गोपालगंज बरौली थाना परिसर में एसपी ने की जन सुनवाई, लोगों की समस्याएं सुनीं

1001542611.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Media house Bihar Gopalganj=गोपालगंज बरौली थाना परिसर में एसपी ने की जन सुनवाई, लोगों की समस्याएं सुनीं

गोपालगंज

    जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के बरौली थाना परिसर में शनिवार को एसपी अवधेश दीक्षित के द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान थाना क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे।

    एसपी अवधेश दीक्षित ने एक-एक कर फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और हर मामले में नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धमकी, चोरी सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें लोगों द्वारा रखी गईं।

    जन सुनवाई के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू राजेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने मामलों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को

    आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर बरौली थानाध्यक्ष अर्णिमा, राणा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे और फरियादियों की समस्याओं को दर्ज किया।

    एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और समय पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर ही

      अधिक से अधिक मामलों का समाधान हो, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन सुनवाई में शामिल लोगों ने एसपी द्वारा सीधे उनकी समस्याएं सुनने और समाधान का भरोसा देने पर संतोष व्यक्त किया।

      इस दौरान थाना क्षेत्र के आम नागरिकों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही। पुलिस प्रशासन की इस पहल को जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *