रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj,=बरौली नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में विधायक मंजीत सिंह ने विकास कार्यों की की विस्तृत समीक्षा
Gopalganj
-
बरौली नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवी, विभिन्न सम्मानित जन-प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद एवं विभाग के ज़िम्मे
- सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने बरौली नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
दार पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में बरौली विधायक मंजीत सिंह भी विशेष तौर पर शामिल हुए और नगर परिषद द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के प्रारंभ में भाजपा नेता जितेंद्र प्रसाद ने विधायक मंजीत सिंह को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद कार्यसूची के तहत नगर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सड़क निर्माण, नाली मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विधायक मंजीत सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बरौली नगर को एक विकसित और सुदृढ़ शहरी क्षेत्र बनाने के लिए सभी विभागों को तालमेल बनाकर काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी
प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।
नगर परिषद अध्यक्ष
सीमा देवी ने बताया कि परिषद के स्तर पर कई विकास कार्य प्रगति पर हैं और आने वाले दिनों में नगर के लिए कई नए प्रोजेक्ट भी शुरू
किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित जन-प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा, जिन पर सकारात्मक रूप से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बैठक

