Gopalganj भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय का किया निरीक्षण जनता की सेवा में होगी, कोताही तो होगी कार्रवाई

1001585985.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj सिधवलिया प्रखंड कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय का बुधवार को भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास

  • पदाधिकारी मंजय कुमार, अंचलाधिकारी प्रीतीलता, आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह, मनरेगा पदाधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता का कार्य सीधे और समय पर होना चाहिए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय आना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों का काम नहीं हुआ तो वे स्वयं सीधी कार्रवाई करेंगे।
    बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आधार सेंटर बंद होने का मुद्दा उठाया। लोगों ने बताया कि निजी केंद्रों पर आधार अपडेट और

    अन्य कार्यों के लिए अधिक पैसे लिए जाते हैं, जबकि पहले ब्लॉक परिसर में आधार केंद्र होने से राहत मिलती थी। इस पर विधायक ने बीडीओ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आधार सेंटर जल्द चालू नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
    विधायक ने स्पष्ट कहा कि प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों की भूमिका समाप्त होनी चाहिए और जनता का काम सीधे हो, ताकि फाइलों का बोझ कम हो। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बदली है तो सिस्टम में भी बदलाव लाना होगा, अन्यथा अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। साथ ही अंचलाधिकारी को ठंड के मौसम को देखते हुए गरीबों के बीच कंबल वितरण की व्यवस्था और उसकी निगरानी के लिए अलार्म सिस्टम लगाने का निर्देश दिया।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *