रविरंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=गोपालगंज बालू लदी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भोरे–मीरगंज पथ पर रउता पुल के समीप बालू लदी एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भोरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और
-
पर यातायात भी बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। पुलिस मृत दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
स्थानीय लोगों ने ट्रक
चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने ट्रक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फरार
-
चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के
-
बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की

