शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए शिक्षा मंत्री midhiles Tiwari ने जारी किए टोल-फ्री नंबर
Bihar patna midiahaus rima kumai
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने रा
-
ज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षा विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14417 और 18003454417 जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए छात्र, अभिभावक, शिक्षक और आम नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत और सुझाव पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और विद्यार्थी हितैषी
-
बनाया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आम लोगों की सहभागिता इस अभियान को और मजबूत बनाएगी।

