Bihar gopalganj विसर्जन के दौरान पुलिस की गाड़ी में डीजे वाले ट्रैक्टर ने मारी टक्कर थाना अध्यक्ष सहित

1001708235.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar gopalganj=सरस्वती पूजा विसर्जन में बवाल: डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर ने मारा धक्का, थाना अध्यक्ष बाल-बाल बचे
सरस्वती पूजा विसर्जन

के दौरान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में पुलिस वाहन का गेट टूट गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बड़ा

    हादसा टल गया। घटना के समय थाना अध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद स्वयं पुलिस वाहन में मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।
    मिली जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के बाद गांव में नियमों के

      विरुद्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद करने को कहा।

    इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और उग्रता दिखाते हुए पुलिस की गाड़ी में धक्का मार दिया। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और उसके साथ मौजूद लोग ट्रैक्टर, डीजे और जनरेटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीजे साउंड सिस्टम और जनरेटर को जब्त कर लिया। मामले में कुशहर गांव निवासी राहुल सहित

  1. ट्रैक्टर चालक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने और कानून का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    पुलिस अधिकारियों

      का कहना है कि पूजा-विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अपील की जा रही थी, इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *