Bihar Gopalganj Midiahaus rima kumai gopalganj=गंडक नदी में पलटी नाव, तीन बच्चियां लापता; एनडीआरएफ व आपदा विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Gopalganj
-
/गोपालगंज। सिधवलिया प्रखंड की डुमरिया पंचायत के टंढसपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह तेज बारिश और आंधी-तूफान के बीच गंडक नदी में एक नाव पलट जाने से तीन बच्चियां लापता हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों
- का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि किसान खेती का काम कर नाव से लौट रहे थे। नाव पर कुल छह लोग सवार थे। इसी दौरान सुबह करीब 8 30 बजे तेज हवा और बारिश के बीच नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। नाव पर सवार तीन लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन तीन बच्चियां नदी की तेज धारा में लापता हो गईं।
लापता बच्चियों में टंढसपुर निवासी चंदन यादव की सात वर्षीय पुत्री कृति कुमारी, मजीटर यादव की नौ वर्षीय पुत्री रिया कुमारी तथा आठ वर्षीय अन्या कुमारी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते
ही बैकुंठपुर अंचलाधिकारी गौतम सिंह मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन विभाग को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। इसके बाद गोपालगंज से आपदा विभाग की टीम तथा एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई।
सिधवलिया अंचल कार्यालय के प्रभार में कार्यरत माझा अंचलाधिकारी को भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का
-
निर्देश दिया गया है। इधर स्थानीय गोताखोर भी बच्चियों की तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि लगातार बारिश, तेज हवा और गंडक नदी में बढ़े जलस्तर के कारण खोज अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समाचार लिखे जाने
तक तीनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तूफान और बारिश बाधा बनी हुई है।

