Bihar गोपालगंज में 12 13 जनवरी को आठवीं तक क्लास बंद

1001653949.jpg

रविरंजन कुमार महेंद्र Bihar Gopalganj=कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर बड़ा फैसला, 12–13 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद
गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती

कदम उठाया है। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 12 और 13 जनवरी को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पठन–पाठन कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि सुबह और देर शाम के

  • समय अत्यधिक ठंड, घना कोहरा और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाना आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहें और किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    हालांकि आदेश में
    यह भी स्पष्ट किया गया है कि नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी। साथ ही सभी विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया है कि वे ठंड को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें और छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराएं।
    जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को

      निर्देशित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
      वहीं, अभिभावकों ने जिला प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ठंड और शीतलहर के इस दौर में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो

      सकता है। ऐसे में स्कूल बंद रखने का निर्णय सराहनीय है।
      मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *