Bihar Gopalganj डुमरिया गंडक नदी में लापता 8 वर्षीय एक बच्ची का शव मिला, दो की तलाश जारी तीसरे दिन एसडीआरएफ को

1002128402.jpg

Bihar Gopalganj Midiahaus ,rima kumai, Bihar Gopalganj=गंडक नदी हादसा: तीसरे दिन मिली 8 वर्षीय अन्नया की लाश, दो बच्चियों की तलाश जारी

Gopalganj सिधवलिया/गोपालगंज। गंडक नदी में नाव पलटने की घटना के तीसरे दिन रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लापता 8

    वर्षीय बच्ची अन्नया कुमारी का शव बरामद कर लिया। अन्नया टंढसपुर गांव निवासी मजीस्टर राय की पुत्री थी। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।

    बताया जाता है कि शुक्रवार को टंढसपुर के किसान गंडक नदी पार कर

  1. मूंग तोड़ने के लिए नाव से जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा और खराब मौसम के बीच नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। नाव पर कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन
      लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन बच्चियां नदी की तेज धारा में लापता हो गई थीं।

      घटना के बाद से एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है। तीसरे दिन अन्नया कुमारी का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो अन्य लापता बच्चियों की खोजबीन अभी भी जारी है। प्रशासन ने बताया कि

  2. नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और शेष दोनों बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *