रवि रंजन कुमार महेंद्र Midiahaus Bihar Gopalganj=एटीएम से निकले व्यक्ति से 50 हजार की ठगी, लालच देकर फरार हुए ठग
गोपालगंज शहर में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एटीएम से पैसे निकालकर बाहर निकले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को दो युवकों ने लालच देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित बंजारी एडीबी बैंक के एटीएम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति एडीबी बैंक के एटीएम से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ही थे कि बाहर पहले से खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने बातचीत के दौरान उन्हें जल्दी पैसे दोगुना करने का लालच दिया और कहा कि वे उन्हें दो लाख रुपये दे सकते हैं। ठगों ने विश्वास जीतने के लिए कागज के बंडल को नोटों की तरह पैक कर पीड़ित को दिखाया।
लालच में आकर
-
पीड़ित व्यक्ति ने अपने पास मौजूद 50 हजार रुपये ठगों को दे दिए। इसके बाद युवकों ने उन्हें कागज से भरा बंडल थमा दिया और मौका पाकर वहां से फरार हो गए। जब पीड़ित ने बंडल खोलकर देखा तो उसमें केवल कागज भरे थे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
- अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के लालच या झांसे में न आएं और एटीएम से पैसे निकालते समय विशेष सावधानी बरतें। इस घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने नगर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने लोगों से

