47% हुआ मतदान मतदाताओं में उत्साह

1001401492.jpg

रवि रंजन कुमार महेंद्र
Media house Bihar Gopalganj=गोपालगंज में शांतिपूर्ण ढंग से जारी मतदान, दोपहर 1 बजे तक 46.73% मतदान दर्ज

Bihar Gopalganj बरौली विधानसभा महागठबंधन प्रत्याशी दिलीप सिंह मतदान करने के बाद मतदान केंद्रो से बाहर निकलकर मीडिया से बात करते। उन्होंने कहा कि कुछ भूतों पर गड़बड़ी थी प्रशासन से शिकायत की गई है मतदाताओं में उत्साह है और बदलाव युवा चाहते हैं।

गोपालगंज। जिले के सभी छह

  • विधानसभा क्षेत्रों में आज हो रहे मतदान को लेकर प्रशासन और निर्वाचन आयोग द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सक्रिय उपस्थिति देखी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस
      प्रशासन लगातार सभी मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।

      दोपहर प्राप्त मतदाता उपस्थिति रिपोर्ट (Voter Turnout Report - VTR) के अनुसार, बैकुण्ठपुर में 48.23%, बरौली में 46.83%, गोपालगंज में 44.15%, कुचायकोट में 49.01%, भोरे में 43.69% और हथुआ में 48.60% मतदान दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर जिले में औसत मतदान प्रतिशत 46.73% रहा।

      मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। सभी केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों से

        सतत निगरानी रखी जा रही है। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और विशेष सहायता की व्यवस्था भी की गई है।

        जिला प्रशासन ने

        आम मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर

      • हिस्सा लें और शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *